Hanuman Chalisa

अगर आपने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई हो तो जरूर पढ़ें यह खबर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (22:22 IST)
इंदौर में परिवहन ने गाड़ियों पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट (high security number plate) नहीं लगी होने पर कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जबलपुर हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई पर परिवहन विभाग को आदेश दिया था कि प्रदेश में सभी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य रूप से लगाई जाए।

अप्रैल 2019 से केंद्र के आदेश पर वाहन निर्माता कंपनी और डीलर्स ही नए वाहनों पर नंबर प्लेट लगाकर दे रहे हैं। इससे पहले के वाहनों पर यह प्लेट लगवाने के लिए परिवहन विभाग ने 15 जनवरी तक का समय दिया था,
 
 लेकिन प्रदेश में लाखों की संख्या में वाहनों पर प्लेटें न लगी होने के कारण और इतनी अधिक मात्रा में प्लेटों की सप्लाय नहीं होने के कारण पहले बस संचालकों ने इसके विरोध में कोर्ट में याचिका लगाते हुए 6 महीने का अतिरिक्त समय मांगा था।

कोर्ट द्वारा इससे इनकार किए जाने के साथ ही परिवहन विभाग को सख्ती के साथ व्यवस्था को लागू करवाने के निर्देश दिए गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी प्रदेश में अभी 60 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लग पाए हैं। इनमें लगभग 15 लाख वाहन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने प्लेट लगवाने के लिए आनलाइन बुकिंग की है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

इंदौर में ‘ऑपरेशन कोचिंग’, 10 कोचिंग सेंटर सील, भवन भी शामिल, लखनऊ आग कांड के बाद जागा प्रशासन

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

अगला लेख