shiv chalisa

इंदौर में भारी बारिश से हाहाकार, सड़कों पर भरा पानी, तेज बहाव में बहीं कारें (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (08:25 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मंगलवार को रात भर बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से शहर की सड़कें पानी में डूब गई। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई तो पानी के तेज बहाव में वाहन पलट गए और कारें भी बह गई।
 
रात 8 बजे शुरू हुई बारिश ने सड़कों को लबालब कर दिया। सिरपुर तालाब ओवरफ्लों होने से चंदन नगर क्षेत्र की कालोनियों में पानी भर गया। रामबाग, पाटनीपुरा, मालवा मिल, मधुमिलन चौराहा, द्वारकापुरी, सुदामानगर, राजेंद्र नगर शिवाजी नगर, नार्थ तोड़ा और साउथ तोड़ा समेत शहर भर में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
बारिश की वजह से सड़कों पर जाम लग गया। नालों का पानी सड़क पर आने की वजह से कई सड़कें बंद कर दी गई। इस वजह से लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 

कई कालोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घरों में पानी घुस गया। लोग रात भर अपने घरों से पानी निकालते और सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखने की कवायद करते देखे गए। बिजली गुल होने की वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई।
 
भारी बारिश के बाद रात करीब 10 बजे महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने भी जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो इंदौर संभाग में अगले दो-तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना बन रही है। इंदौर शहर के आसपास धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख