Narak Chaturdashi
✕

डॉ.जनक पलटा मगिलिगन ने 74 फलदार पौधों को रोपित कर मनाया जन्मदिन

Webdunia
पर्यावरणविद् और समाजसेवी पद्मश्री डॉ.जनक पलटा मगिलिगन का जन्मदिन इस बार एक अलग और खास अंदाज़ में मनाया गया। पिछले कई सालों से जनक दीदी जन्मदिन पर ईश्वर और प्रकृति को धन्यवाद देने के लिए अपनी उम्र के बराबर गिनती के पेड़ लगाती आ रही हैं। इस बार लगाए जाने वाले पौधों की संख्या 74 थी।

पौधों के चयन में भी इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि वे काम पानी में भी पनप सकें और फलदार भी हों जो इंसानों ही नहीं अन्य जीवों के भी काम आ सकें। करंज से लेकर खिरनी और शहतूत से लेकर आम तक के इन पौधों को सनवादिया की पहाड़ी पर लगाने से पहले इस बात की भी रूपरेखा बना ली गई कि इनकी देखभाल कैसे की जाएगी।
 
इस अवसर पर जनक दीदी ने बताया कि यह ईश्वर के प्रति कृतज्ञता जताने का मेरा अपना तरीका है।  ताकि अपने सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और फलदायी जीवन के लिए प्रकृति के प्रति आभार प्रकट कर सकूं।
 
 16 फरवरी, 2021 को जन्मदिवस का यह अनूठा आयोजन सनावदिया में उनके निवास गिरिदर्शन के पीछे  स्थित दूतनी वाली पहाड़ी पर आयोजित किया गया जिसमें कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
 
प्रातः 9 बजे पहले प्रार्थना के साथ इस आयोजन का शुभारंभ हुआ और फिर सभी ने पौधारोपण की शुरुआत की। देशज एवं औषधीय 74 पौधे रोपे जाने की इस बेला में डॉक्टर भारत रावत, डॉक्टर अपूर्व व नीरजा पुराणिक, वाराणसी एयरपोर्ट की डायरेक्टर अर्यमा सान्याल, डेली कॉलेज के प्राचार्य नीरज बेढोतिया, देव कुमार वासुदेवन, प्रेम जोशी, गौतम काळे, सुष्मिता भट्टाचार्य, निक्की सुरेका, जयश्री सिक्का सहित बड़ी संख्या में सभी ने अपना योगदान दिया।
 
सोलर ऊर्जा और कचरा मुक्त जीवन की दिशा दिखाने वाली जनक दीदी कहती हैं कि मेरे पति और मैं बहाई पॉयनियर होने के नाते अपने हर काम को समाज और प्रकृति से जोड़कर देखते रहे हैं और इसी कड़ी में मेरा यह प्रयास भी शामिल है।
 
पौधारोपण के बाद सोलर पर ही बने स्वल्पाहार का सभी ने आनंद लिया। लगभग तीन घंटे चले इस कार्यक्रम की सार्थकता यह रही कि और भी प्रतिभागियों को जन्मदिन पर पौधों को लगाने, सहेजने और मौजूदा वृक्षों को बचाने का संदेश मिला।  शाम को भी मधुर संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ALSO READ: डॉ.जनक पलटा के 74 वें जन्मदिन पर 74 पौधे लगाए जाएंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख