Daily Horoscope
✕

पायजामे के नाड़े में छिपाकर ला रहे थे सोना, कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (09:30 IST)
इंदौर। देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट (इंदौर) पर कस्टम विभाग ने एक यात्रा को सोना तस्करी के  मामले में पकड़ा है। यह सोना तस्करी का अनोखा मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शारजाह से आए एक यात्री ने सोना अपने पायजामे के नाड़े के साथ ही अपने अंदरुनी अंगों में भी छुपा रखा था।
 
सोमवार शाम को आने वाली एयर इंडिया की शारजाह से उड़ान में सवार होकर यात्री इंदौर पहुंचा था। यह मूलत: अमरोहा (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला था। इस यात्री से सोना तो जब्त हुआ, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। कस्टम कमिश्नरेट को मिली गोपनीय सूचना के बाद यात्री के शारजाह से लौटते हुए इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद शक के आधार पर उसकी जांच की गई।
 
कस्टम अधिकारियों ने मेडिकल टीम की मदद से यात्री के रेक्टम (गुदा) से 72 ग्राम सोना बरामद किया। कैप्सूल के अंदर रखकर यात्री ने सोना अपने शरीर में छुपाया था। जांच में यात्री के पायजामे के नाड़े से भी सोना निकला। अधिकारियों के अनुसार सोने को पेस्ट बनाकर इसे छुपाया गया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख