Publish Date: Tue, 15 Aug 2023 (11:23 IST)
Updated Date: Tue, 15 Aug 2023 (11:32 IST)
इंदौर। बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडावंदन किया गया। कार्यक्रम में किशोर भुराड़िया ने झंडावंदन किया। संस्था के सुरक्षा गार्डों ने इस मौके पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर वेबदुनिया और डायस्पार्क के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने एक सुर में जन गण मन... का भी गान किया। इस मौके पर इंडिक मीडिया के डायरेक्टर राजीव सिंगी, दुष्यंत पहारे समेत अन्य वरिष्ठजन भी मौजूद थे।