Hanuman Chalisa

Indore : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2023 (21:35 IST)
इंदौर। साल के अंतिम दिन इंदौर नगर में अपराध की घटनाएं हुईं। पढ़िए क्राइम से जुड़ी खबरें। 31 दिसंबर की रात एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी परेशानियों से हारकर बिल्डिंग की 8वीं मंज़िल से कूद आत्महत्या कर ली। तुकोगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 
एचआईजी कॉलोनी की रहने वाली प्रथमा, जो हैदराबाद की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी, वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। अपने दोस्तों के साथ 31 दिसंबर का जश्न मना रही थी। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है और उसमें अपनी बीमारी का जिक्र भी किया है। प्रथमा ने होटल की बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
छेड़छाड़ की घटना हुई सीसीटीवी में कैद : भंवरकुआं थाना क्षेत्र में कोलकाता से आकर होटल में रुकी एक महिला के साथ हाउसकीपिंग के स्टाफ ने कमरे में चोरी-छिपे ताकाझांकी की। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
यहां एक होटल में कोलकाता से एक पति-पत्नी आकर रुके थे। पति कहीं नीचे काम से गया था और महिला अंदर अपने रूम में तैयार हो रही थी। इसी बीच हाउसकीपिंग के स्टाफ के 3 युवक पर्दे के पीछे से चोरी-छिपे ताकझांक करने लगे। यह महिला ने देख लिया और स्टाफ का अंदर ही अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। होटल के सीसीटीवी में हाउसकीपिंग के 3 युवक आते-जाते दिखे। महिला की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
काटे कुत्ते के बच्चे के कान : चंदन नगर थाना में नए साल के मौके पर एक सिरफिरे ने कुत्ते के एक बच्चे के दोनों कान काट दिए थे। कुत्ते का बच्चा काफी देर तक लहूलुहान हालत में कराहता रहा। जब घटना की जानकारी पशुप्रेमियों को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर उसका इलाज किया और थाने में मामला दर्ज कराया।
 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अब जख्मी कुत्ते के इलाज और देखभाल की जिम्मेदारी भी आरोपी को ही दी जाएगी ताकि उस पीड़ित कुत्ते के बच्चे के साथ रहकर उसकी देखभाल करते हुए एहसास हो कि दर्द क्या होता है?
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को ईरान से बड़ा न्योता, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मिला निमंत्रण

इंदौर में पीएनजी गैस पाइप लाइन में कर दी बोरिंग, धमाके के साथ लगी आग, 3 लोग झुलसे, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

मोबाइल छाप आशिक के लिए करोड़पति मंगेतर का कत्‍ल, कितनी शातिर है 20 साल की सिया गोयल?

एयर इंडिया का विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा, पाक ने चेतावनी देकर लौटाया, दिल्ली से अमृतसर जा रहा था विमान

Gold-Silver Price Crash: बाजार खुलते ही सोना धड़ाम, 3 दिनों में ₹11,000 सस्ती हुई चांदी! जानें अपने शहर के ताजा रेट्स

अगला लेख