Publish Date: Mon, 29 Jul 2019 (17:10 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jul 2019 (17:16 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) के पद से सेवानिवृत्त महिला और पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर पदस्थ बहू के बीच पारिवारिक विवाद के बाद मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचि वर्धन मिश्र ने सोमवार को बताया कि पूर्व सीएसपी प्रभा चौहान (62) की शिकायत पर उनकी बहू श्रद्धा चौहान के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में स्थानीय लसूड़िया थाना पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज किया है।
इसके बाद यहां बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई श्रद्धा चौहान (30) ने भी अपनी सास प्रभा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए लसूड़िया थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।
एसएसपी के अनुसार संयुक्त परिवार में रहते प्रथम दृष्टया दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।