Hanuman Chalisa

आंगनबाड़ी केंद्र में कर रहे थे नशा, विरोध पर बदमाशों ने की पत्रकार पर चाकू से हमले की कोशिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 अगस्त 2025 (14:16 IST)
Drunken miscreants attack journalist: इंदौर (Indore) में मंगलवार देर रात आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi centre) के भीतर नशा किए जाने के विरोध पर बदमाशों ने एक पत्रकार (journalist) से मारपीट की और उस पर चाकू से हमले की कोशिश भी की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजी के एक राष्ट्रीय दैनिक के स्थानीय संवाददाता सागर चौकसे जब काम के बाद अपने घर लौटे तो उनके घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ बदमाश शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि चौकसे ने जब बदमाशों को आंगनबाड़ी केंद्र में नशा करने से टोका तो वे गाली-गलौज करते हुए विवाद पर उतारू हो गए और शराब पीने के लिए उनसे धन मांगने लगे।ALSO READ: UP : पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के 2 शूटर मुठभेड़ में ढेर, एक-एक लाख था इनाम
 
अधिकारी ने बताया कि चौकसे के विरोध जताने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और इनमें से एक व्यक्ति ने पत्रकार पर बड़े चाकू से हमले की कोशिश भी की। उन्होंने बताया कि शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद चौकसे को जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले।ALSO READ: बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा
 
परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि पत्रकार की शिकायत पर शुभम चौकसे, कुणाल पवार और उनके साथी बदमाशों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर शहर के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। कई पत्रकार पुलिस थाने पहुंचे और घटना पर विरोध दर्ज कराते हुए बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस और TMC में डील फाइनल! सोनिया गांधी ने दिए 2 प्रस्ताव, क्या बोलीं ममता बनर्जी

Ola, Ather, TVS, Hero, Bajaj में से कौनसा EV आपके लिए बेस्ट, TOP 10 स्कूटर

'दिल बहलाने को ग़ालिब...' पीएम मोदी के रिकॉर्ड पर भड़की कांग्रेस; नेहरू से तुलना वाली तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 11 June: पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज, आज से फीफा वर्ल्ड कप का आगाज

ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा

TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों में शत्रुघ्न सिन्हा-यूसुफ पठान, क्या ममता की करीबी सायोनी घोष भी है इसमें शामिल

योगी सरकार में यूपी की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, रिकॉर्ड आपूर्ति और उत्पादन से उपभोक्ताओं को मिली राहत

अयोध्या को मिली नई पहचान, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 20 करोड़ की लागत से बने भव्य प्रवेश द्वार

अगला लेख