Daily Horoscope
✕

सिंधिया की आशीर्वाद यात्रा में शा‍मिल घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगा, थाने में शिकायत

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (18:22 IST)
इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए इंदौर में एक घोड़े को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे के रंग में रंगे जाने के खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत पर पुलिस घोड़े के मालिक की तलाश कर रही है।
 
चश्मदीदों ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगकर शामिल किया गया था। इस घोड़े के शरीर पर अंग्रेजी में 'बीजेपी' लिखा गया था और उसकी खाल पर पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल भी रंगों से उकेरा गया था। चश्मदीदों के मुताबिक यह घोड़ा सिंधिया की यात्रा में उनके 'रथ' (विशेष रूप से तैयार चारपहिया वाहन) के आस-पास चल रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था 'पीपुल फॉर एनिमल्स' की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने संयोगितागंज पुलिस थाने को शिकायत कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी इस संस्था की प्रमुख हैं।
 
संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि हम पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर जांच कर रहे हैं। वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घोड़े पर क्रूरता की शिकायत को लेकर अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
 
नवनियुक्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के आम लोगों तक पहुंचने के लिए मंगलवार से 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की थी।उनकी यह तीन दिवसीय यात्रा बृहस्पतिवार को इंदौर में समाप्त हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख