Hanuman Chalisa

अभय प्रशाल में डेवराइट कप क्रिकेट लीग की शुरुआत

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (11:44 IST)
इंदौर। अभय प्रशाल स्‍पोर्ट्स क्लब द्वारा अभय प्रशाल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित डेवराइट कप क्रिकेट लीग के रोमांचक शुरुआती लीग मुकाबलों में दि राइजिंग स्टेप ने बाउंड्री ऐमर्स को, फायर बेट ने पिच बरनर्स को, नो मेन आर्मी ने क्रेजी फाइटर्स को, लाइटनिंग हॉक ने क्रेजी जूनियर को, इंदौरी आईकॉन ने इंदौरी फाइटर्स को, पॉवर हिटर्स ने एलीट वॉरियर्स को हराकर ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत बनाई।
 
समारोह में भव्य मार्चपास्ट के दौरान पहली बार बनी महिलाओं की तीनों टीमों- प्रीति पिंक्स, क्रेजी वूमन, बाउंड्री ऐमर्स सहित सीनियर्स की 21 व बच्चों की 8 टीमों ने समाज को स्वच्छता, सफाई, महिला सशक्तीकरण, खेल भावना आदि का संदेश दिया। साथ ही अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों में परिचय प्राप्त किया एवं आकर्षक ट्रॉफियों का अनावरण किया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ LIC के सीनियर डिवीजनल मैनेजर राजीव जॉली के मुख्य आतिथ्य एवं अभय प्रशाल क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष विनय छजलानी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अभय प्रशाल के ट्रस्टी ओम सोनी, डेवराइट एडिसिव से अमित चौधरी, वायबल डायमंड से विपुल जैन, मैथोडेक्स से श्यामजीत मुरलीधरन, जयेश आचार्य, नीलेश वैद्य, सुनीता छजलानी व रिंकू आचार्य आदि की विशेष उपस्थिति रही।
 
कार्यक्रम के दौरान स्वप्निल कोठारी, तुनु जैन, करुणा चौधरी, मनीष वेद, प्रियंका वेद, राम मालवीय, प्रतीक जैन आदि भी उपस्थित रहे। संचालन अनिल रांका ने किया व आभार माना अनिल राखेचा ने।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

अगला लेख