Hanuman Chalisa

71 साल में पहली बार इंदौर एयरपोर्ट से दुबई के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Webdunia
सोमवार, 15 जुलाई 2019 (10:15 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सोमवार को दुबई के लिए रवाना होगी। इंदौर हवाई अड्डे से 1948 में विमान सेवा प्रारंभ की गई थी। 71 साल बाद यहां से विमान सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरेगा।
 
एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा कि एयर इंडिया अपनी इंदौर से दुबई की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। यह यात्रियों और पर्यटकों की इस बारे में लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करेगी। 
 
लोहानी ने कहा कि कंपनी की यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शनिवार को इंदौर से उड़ान भरेगी, जबकि दुबई से वापसी की उड़ान मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। इसके लिए कंपनी 162 सीट वाले एयरबस ए-320 विमान से इस उड़ान का परिचालन करेगी। इस यात्रा में करीब 4 घंटे का समय लगेगा।
 
अधिकारी ने बताया कि विमान में 150 इकॉनोमी श्रेणी और 12 बिजनेस श्रेणी की सीटें होंगी जिनका दोनों ओर का यात्रा किराया क्रमश: 18,700 रुपए और 42,000 रुपए से शुरू होगा। इंदौर में ही जन्मे सुनीष कुमार भार्गव इस पहली उड़ान के कमांडर होंगे। भाजपा के सांसद शंकर लालवानी इस उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

"लालू यादव जैसी गलती न करें": महिला आरक्षण बिल पर ललन सिंह ने विपक्ष को दी चेतावनी

पाकिस्‍तान में भीषण हादसा, गैस पाइपलाइन में विस्‍फोट, 8 लोगों की मौत

LIVE: TMC सांसद कल्याण बनर्जी बोले, महिला आरक्षण के लिए परिसीमन जरूरी नहीं

जेपी के गांव से निकलकर राज्यसभा के 'शिखर' तक, हरिवंश नारायण सिंह ने फिर रचा इतिहास

Weather Update : कई राज्‍यों में झुलसा रही गर्मी, MP में पारा 42 के पार, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख