Dhanteras
✕

इंदौर में फूड डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई, दो बदमाश गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (10:15 IST)
इंदौर। इंदौर में एक कंपनी के फूड डिलीवरी बॉय को 3 युवकों ने पत्थर, पाइप और बेल्ट से जमकर पीटा। पीड़ित डिलीवरी बॉय 56 दुकान पर पार्सल के लिए बाहर इंतजार कर रहा था। तभी वहां पहले से एक अन्य कंपनी के डिलीवरी बॉय से विवाद कर रहे युवकों ने उसे भी बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित के सिर में 8 टांके लगे हैं, वहीं उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों हेमंत कल्याणी और सावन भैरवे को गिरफ्तार कर लिया है।
 
यह घटना गुरुवार शाम की है। टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक 56 दुकान पर दीपक अग्रवाल अपनी बाइक पर बैठकर होटल से पार्सल मिलने का इंतजार कर रहा था। तभी वहां पहले से अन्य कंपनी के डिलीवरी बॉय से नशे में धुत 3 युवक विवाद कर रहे थे। उन युवकों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक अन्य डिलीवरी बॉय से आरोपियों का पहले से कोई विवाद था। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

अगला लेख