Hanuman Chalisa

इंदौर में दिनदहाड़े डकैती, बेटी के सिर पर तान दी बंदूक और लूट लिए डेढ़ लाख रुपए

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (23:08 IST)
इंदौर। शहर के भंवरकुआं इलाके के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर एक घर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात सामने आई है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक घर में 5 से 6 बदमाश घुस आए। बदमाशों ने हथियारों के बल‍ पर घर में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश समेट लिया और फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक यहां पंडित जगदीश वैष्णव के घर में 5 से 6 बदमाश घुस आए। बदमाशों ने हथियारों के बल‍ पर घर में रखे डेढ़ लाख रुपए कैश समेट लिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बदमाशों ने बंदूक दिखाकर घर में मौजूद पंडित जगदीश की पत्नी, दोनों बेटियों और 2 नौकरानियों को बंधक बना लिया था।

परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने सबसे पहले पंडित जगदीश वैष्णव के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पंडित जी का देहांत हो चुका है। इसके बाद भी वे घर में घुसने लगे, इस पर घर के लोगों ने आपत्ति जताई तो एक बदमाश ने बंदूक निकालकर कहा, पैसा कहां रखा है बताओ।
बाद में बाकी बदमाशों ने भी चाकू निकाल लिए। इसके बाद वे अंदर गए और अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए ले लिए। बाद में बदमाशों ने सभी के हाथ बांध दिए और फिर बाहर निकलते समय एक लड़की से कहा कि जब हम चले जाएं, तभी दरवाजा खोलना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

UP: नोएडा में मजदूरों को भड़काने की साजिश का खुलासा? आखिर कौन है इसके पीछे

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए प्रगति, प्रकृति और संस्कृति का संतुलन जरूरी

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बर्बरता से सपा का असली चेहरा बेनकाब, CM योगी का तीखा हमला

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

अगला लेख