Hanuman Chalisa

यूजी विद्यार्थीयों के लिए साइबर सुरक्षा सत्र

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (15:50 IST)
इंदौर। स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सभागार देवी अहिल्या  विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर में दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (ddukk) के तत्वावधान मे कुलपति डॉ. रेणु जैन के मार्गदर्शन व डॉ. माया इंगले के निर्देशन में यूजी विद्यार्थीयों के लिए साइबर सुरक्षा और साइबर लॉ विषय पर एक सत्र का आयोजन किया।

सत्र का उद्देश्य यूजी विद्यार्थियो को विभिन्न साइबर अपराधों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 के प्रावधानों और उसके तहत वित्तीय धोखाधड़ी से कैसे अपने को सुरक्षित करें था। प्रो. रावल ने सभी को सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं की रिपोर्ट कहां करें साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऐसे अपराधों की प्रभावी ढंग से रिपोर्ट करने के लिए जारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 या 1930  के बारे भी पूर्ण जानकारी दी। प्रो रावल के लाइव सत्र से छात्रों को अत्यधिक लाभ हुआ। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं को सुरक्षा और गोपनीयता के पहलुओं के बारे में बताया गया।
 
ऑनलाइन लेनदेन, संचार में आसानी और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000/2008 की धारा 67 के बारे में बताया। उन्होंने फिशिंग, विशिंग, जूस-जैकिंग और आइडेंटिटी थेफ्ट जैसे साइबर क्राइम के नए खतरों के से आगाह किया और बताया कि कैसे आप साइबर चोरों से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

प्रो गौरव रावल ने तब सभी छात्रों से अनुरोध किया कि कृपया सुनिश्चित करें कि उनके सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल (जैसे फेसबुक, ट्विटर, आदि) निजी पर सेट हैं। लगातार अंतराल के भीतर सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करें। उन्होंने कहा कि हम किस तरह की जानकारी पोस्ट कर रहे हैं और ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं, इस बारे में ज्यादा सावधान रहने की बात कही।

फिर उन्होंने समझाया कि सुनिश्चित करें कि अपने सिस्टम और मोबाइल पर भी एक अच्छा एंटीवायरस प्रोग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल पर फर्जी टेक सपोर्ट से सावधान रहें। अपनी इंटरनेट गतिविधि को प्रासंगिक बनाए रखें। कुमारी अंशिका जैन ने प्रो. रावल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख