Hanuman Chalisa

आर्मी स्कूल के शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा पर सेमिनार

Webdunia
इंदौर। आर्मी पब्लिक स्कूल महू में फेकल्टी इनरिचमेण्ट प्रोग्राम के तहत 'साइबर ट्रूथ फॉर टीचर्स' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ प्रो. गौरव रावल को साइबर खतरों और अपने विद्यालय के छात्रों को सुरक्षित करने के लिए सरल कदमों पर सत्र लेने के लिए एक वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।
 
कार्यक्रम के प्रारम्भ मे प्राचार्य पीके तिवारी व उप प्राचार्य एसके चौधरी ने प्रो. गौरव रावल का स्वागत किया। सेमिनार में लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया जिसका उद्देश्य शिक्षको को विभिन्न साइबर अपराधों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 के प्रावधानों और उसके तहत साइबर अपराधियों से अपने को को सुरक्षित करना था।
 
प्रो. रावल ने शिक्षकों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की विभिन्न महत्वपूर्ण धाराओं के बारे में और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 के माध्यम से इस अधिनियम में किए गए महत्वपूर्ण संशोधनों के बारे में भी संबोधित किया। उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षको को सुरक्षा और गोपनीयता के पहलुओं के बारे में बताया गया। ऑनलाइन लेनदेन, संचार में सावधानी और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000/2008 पर चर्चा की। 
प्रो. गौरव रावल ने आर्मी पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि कृपया सुनिश्चित करें कि उनके सोशल नेटवर्किंग प्रोफाइल (जैसे फेसबुक, ट्विटर, आदि) निजी पर सेट हैं। लगातार अंतराल के भीतर सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करें। उन्होंने कहा कि हम किस तरह की जानकारी पोस्ट कर रहे हैं और ऑनलाइन सर्च कर रहे हैं, इस बारे में ज्यादा सावधान रहने की बात कही। फिर उन्होंने समझाया कि आप अपने सिस्टम और मोबाइल पर भी एक अच्छा एंटीवायरस प्रोग्राम इस्तेमाल कर रहे हैं। गूगल पर फर्जी टेक सपोर्ट से सावधान रहें। फिशिंग ईमेल की समझ रखने वाले बनें और अपनी इंटरनेट गतिविधि को सीमित बनाए रखें। हमेशा लाइसेंस ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करें।
 
प्रधानाध्यापिका श्रीमती रजनी वासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर समन्वयक कुमारी ऋचा वैद्य, रंजना खातेर, सतेंदर गिरी सहित 100 शिक्षक गण उपस्थित थे। अंत मे समन्वयक डॉ. प्रमोद श्रीवास ने आभार प्रदर्शन किया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

Top News 25 June: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, जापान में भी धरती डोली

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

अगला लेख