Govardhan puja
✕

पुलिसकर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण और व्याख्यान

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (01:58 IST)
इंदौर। RHCCMES एवं युवा पत्रकार एकता मंच द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए हंसदास मठ इंदौर में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज करीब 200 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। तत्पश्चात संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। 
 
इस अवसर पर मौजूद मालवांचल यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर एवं प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि वे जनता के बीच में रहते हैं। ऐसे में वे आपात स्थिति में लोगों की मदद कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में शिक्षकों एवं अन्य लोगों को भी इस तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
 
इंडेक्स कॉलेज के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर समाज में और भीहैल्पिंग हैंड की जरूरत है। इससे हृदयरोग से जुड़ी दुर्घटनाओं को कम कम करने में मदद मिलेगी। संस्था परिचय विजय राठौर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ति हाड़ा एवं संगीता सिंह ने दिया। 
इस अवसर पर 'हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद' विषय पर आयोजित व्याख्यान में महामंडलेश्वर रामनाथ जी महाराज (भर्तृहरि आश्रम, उज्जैन) एवं योगेशनाथ जी महाराज (उज्जैन) अपने विचार रखे। संतों ने इस अवसर पर सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख