Publish Date: Fri, 08 Jan 2021 (14:11 IST)
Updated Date: Fri, 08 Jan 2021 (14:16 IST)
इंदौर। इंदौर के 4 अस्पतालों में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। कलेक्टर मनीष सिंह और नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने भी अस्पताल पहुंच कर टीका लगवाया।
राजश्री अपोलो, एमवाय, हुकुमचंद पॉलीक्लीनिक अस्पताल व हातोद स्वास्थ्य केंद्र में आज ड्राई रन चल रहा है।
कोविड वैक्सीन देने को लेकर किया जा रहा है ड्राई रन।
ड्राई रन की सूची में 25 से 30 हेल्थ वर्करों को रखा है। कोरोना का टीका सबसे पहले हेल्थ वर्करों को ही लगना है। ऐसे में टीके की रिहर्सल भी उन पर ही की गई।
मनीष सिंह और अमित मालाकार ने हुकुमचंद पॉलीक्लीनिक पहुंचकर वैक्सीन का ट्रॉयल रन खुद पर किया।