sawan somwar

#MeToo पर BJP विधायक उषा ठाकुर का विवादित बयान, सफलता के लिए महिलाएं अपनाती हैं शॉर्टकट

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (10:58 IST)
यौन शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo अभियान में अभिनेता, निर्देशक, पत्रकार, कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों, फिल्मस्टार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर, मीडियाकर्मियों, सैलिब्रिटी और कई खास लोगों पर लगे आरोपों ने उन्‍हें मुसीबत में डाल दिया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने इस अभियान को लेकर अपना विवादित बयान दिया है।


#MeToo अभियान के तहत अपने खिलाफ हुई यौन शोषण की घटनाओं पर कई महिलाएं खुलकर बोल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की महिला विधायक ने पीड़ित महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक उषा ठाकुर ने कहा, महिलाएं तरक्की के लिए शॉर्टकट अपनाती हैं। निजी स्वार्थों के लिए नैतिक मूल्यों से समझौता करती हैं। इसलिए समस्यायों में फंसती हैं। उन्‍होंने कहा, जीवन मूल्यों से समझौता कर पाई गई सफलता निरर्थक है।

उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इसी सवाल पर उषा ठाकुर ने यह विवादित बयान दिया है। वहीं दूसरी ओर अकबर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है और इसे साजिश करार दिया है।

उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढंत हैं। इन झूठे और बेबुनियाद आरोपों से मेरी छवि को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मैं इन आरोपों पर जल्द जवाब नहीं दे सका, क्योंकि मैं विदेश की आधिकारिक यात्रा पर था। जबकि विपक्षी पार्टियों ने एमजे अकबर के इस्तीफे और पूरे मामले की जांच की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख