Publish Date: Wed, 08 Sep 2021 (19:17 IST)
Updated Date: Wed, 08 Sep 2021 (19:19 IST)
इंदौर। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पुराने जमाने में पहने जाने वाले टोपे, कवच, पहनकर सड़कों पर घूमने की आम जनता से अपील की।
प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था चरमरा रही है। मुख्यमंत्री केवल खोखली बयानबाजी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के कोई भी बात का न तो अपराधियों पर असर हो रहा है, ना पुलिस विभाग पर। आज प्रदेश की जनता को खुद ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ी रही है।