Publish Date: Wed, 26 Dec 2018 (16:55 IST)
Updated Date: Wed, 26 Dec 2018 (17:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात इंदौर जिला कलेक्टर निशांत वरबड़े समेत लगभग आधा दर्जन जिलों के कलेक्टरों के तबादले कर दिए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वरबड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल में संचालक बनाया गया है। वहीं भोपाल नगर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया को इंदौर में वाणिज्यिक कर विभाग में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है।
उमरिया जिला कलेक्टर माल सिंह भयडिया को राज्य मंत्रालय भोपाल में उप सचिव के रूप में स्थानांतरित कर दिया है।