sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में BJP की लोकतंत्र बचाओ यात्रा में सीएम मोहन यादव ने दिलाई शपथ, यात्रा में भारी भीड़

Advertiesment
bjp pad yatra
इंदौर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सुभाष नगर चौराहे से प्रारंभ होकर पाटनीपुरा चौराहे पर संपन्न हुई। इस विशाल रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश प्रभारी विप्लब देव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संतों और किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने इस आयोजन को सच्चे राष्ट्रभक्तों का समागम करार दिया।

कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उपस्थित जनसमूह और पार्टी कार्यकर्ताओं को देश में लोकतंत्र की सुरक्षा और अराजकतावादी ताकतों के खिलाफ संगठित रहने का संकल्प दिलाया। उन्होंने घोषणा की कि भारत के संविधान, कानून के शासन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को हर स्थिति में बनाए रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और लोकतंत्र बचाने के नारे लगाए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर में एकत्र हुई युवाओं की भीड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन और विकास नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्राओं में जितने युवा जुटाए थे, उससे अधिक संख्या अकेले इंदौर के इस एक कार्यक्रम में उपस्थित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक आंदोलनों में बिरयानी और पिज्जा जैसी चीजें बांटकर भीड़ जुटाई जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण विरोध का स्वागत है, परंतु हिंसा और अराजकता को सहन नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने आरोप लगाया कि विरोधी दल जनादेश का अनादर कर देश में अशांति फैलाना चाहते हैं, जिसके जवाब में जनता स्वयं सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री और संविधान का समर्थन कर रही है। वहीं प्रदेश प्रभारी विप्लब देव ने अवैध घुसपैठियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक भारत के नागरिकों की नसों में इस मिट्टी का खून दौड़ रहा है, तब तक देश में घुसपैठियों को 1 इंच जमीन भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश का युवा राष्ट्रविरोधी साजिशों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब समाजसेवी प्रहलाद पांडे 30 हजार रुपये का बल्ब और 33 हजार लीटर फिनाइल लिखे पोस्टर के साथ पहुंचे। पोस्टर देखते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से नाराजगी जताई और आयोजकों तथा पुलिस को निर्देश दिए कि उक्त व्यक्ति को तुरंत वहां से हटाकर गाड़ी में बैठाया जाए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर अपनी कस्टडी में ले लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने