Festival Posters

प्रदेश के सबसे बड़े अस्‍पताल में चूहा काटने से बच्‍ची की मौत, डॉक्‍टर या प्रशासन, कौन लेगा जवाबदारी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 सितम्बर 2025 (14:56 IST)
चूहा काटने के बाद बच्‍चे की मौत : बता दें कि इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों ने जिन दो नवजातों के हाथ कुतरे थे, उनमें से एक बच्‍चे की मंगलवार को मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने चूहे के काटने के कारण मौत होने की बात से इनकार किया है। MGM मेडिकल कॉलेज के डीन ने ड्यूटी नर्स को निलंबित कर दिया। HOD और एमवाय अधीक्षक को दिया कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नर्सिंग अधीक्षक को भी हटाया गया।

अब टीम करेगी जांच : हादसे के बाद 5 डॉक्टरों की टीम मामले की जांच करेगी। चूहों ने दो बच्चों को कटा था, दूसरे बच्चे की स्थिति गंभीर है। पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना के बाद परिजनों में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने भी अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल दी है, जिसमें नवजातों के बॉक्स में चूहे घूमते साफ नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल न होता तो पता भी नहीं चलता : पेडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती इन दो बच्चों को रविवार और सोमवार को चूहों ने काटा था, जिसमें उनके हाथ पैर और कंधों में घाव हो गए थे। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई दो नर्सों को सस्पेंड किया। डीन अरविंद घनघोरिया का कहना है कि दोनों बच्चे पहले से आंतरिक विकसित नहीं थे, उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज चल ही रहा था, इस दौरान उन्हें चूहों ने काटा जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई।

12 हजार चूहे मारने का दावा : इस मामले में एमवाय अस्पताल अधीक्षक जांच कर रहे हैं, एक कमेटी बनाई है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर आगे कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन अब तक 12 हजार से ज्यादा चूहों को मारने का दावा कर चुका है और इसके लिए 10 हजार से अधिक का बिल भी पास किया गया। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में चूहों की भरमार लगातार बनी हुई है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

PM Modi Record: 8,931 दिन पूरे कर PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले सरकार प्रमुख, चामलिंग को छोड़ा पीछे

Weather Alert: 23-25 मार्च तक मौसम बदलेगा, कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

अगला लेख