ramcharitmanas

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 जुलाई 2025 (20:46 IST)
इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी आ सकती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। शहर में पुलिस सुरक्षा नहीं मिली तो एक शख्स ने अपने हेलमेट पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर खुद की रक्षा करने का तरीका निकाल  लिया। राजू नाम के यह शख्स हर जगह सीसीटीवी कैमरा से लैस हेलमेट पहनकर जाते हैं।
ALSO READ: Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र' बयान पर मचा बवाल
उनका आरोप है कि मकान हड़पने वाले उनके परिवार को पीटते हैं। गौरी नगर निवासी राजू का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजू सीसीटीवी कैमरे से लैस हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में राजू कह है कि कुछ लोग हमारी फैमिली को घर में घुसकर मारते हैं।
<

इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी आ सकती है, लेकिन इसके पीछे की कहानी सुनकर आप हैरान हो जाएंगे
#MadhyaPradesh #indore #raju #cctvcamera #helmet #viralvideo #viralreels #viralpost pic.twitter.com/afFWBIy2FW

— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) July 13, 2025 >इस संबंध में थाने जाते हैं तो हमें वहां धमकाते हैं। कोई भी हमारी सहायता नहीं कर रहा है। लोगों से गुजारिश है कि वे हमारी सहायता करें। राजू ने कहा कि पुलिस भी हमारी सहायता नहीं कर रही है। राजू ने वीडियो हमारा साढ़े तीन मंजिल का मकान है, जिसे कुछ लोग हड़पना चाहते हैं। घर के बाहर लगे कैमरे भी तोड़ दिए हैं, इसलिए हेलमेट पर कैमरा लगाया है। ऐसा करने पर धमकाने वाले परेशान नहीं करते हैं। उन्होंने पुलिस को भी आवेदन दिया है। पर अभी कार्रवाई का इंतजार है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

नवीनतम

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख