Hanuman Chalisa

इंदौर में ब्रेकर बने जान के दुश्‍मन, न मार्ग संकेतक न पुताई की, क्‍या हाल बना रहे स्‍मार्ट सिटी का

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (13:49 IST)
इंदौर को स्‍मार्ट सिटी बनाने की कवायद चल रही है, दूसरी तरफ कुछ वक्‍त में मेट्रो का सफर शुरू हो जाएगा, लेकिन शहर की सडकों की हालत बेहद खराब होती जा रही है। स्‍पीड ब्रेकर की वजह से लोगों की जान जा रही है तो वहीं आए दिन हादसे हो रहे हैं।

हालत यह है कि कहीं स्‍पीड ब्रेकर पर रंग पुता हुआ नहीं है तो कहीं मार्ग संकेतक ही गायब है। वाहन चालकों को इन लापरवाहियों का शिकार होना पड़ रहा है। न ट्रैफिक विभाग को और न ही नगर निगम को आम वाहन चालकों की जान की फिक्र है। बता दें कि इंदौर-देवास 6 लेन बायपास के पटेल नगर जंक्शन पर मंगलवार को हादसे में दंपती की मौत हो गई थी।

एक साल में 20 मौतें, 260 घायल : कितनी ताज्‍जूब की बात है कि तेजी बढते शहर में सिर्फ सडक पर हुए हादसों में 8 मौतें हो गई, हैरान करने वाली बता है कि अवैध कट से ही 12 मौत हो गई है। जबकि 260 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। छोटे मोटे मिलाकर अब तक कुल 400 हादसे एक साल में हो गए हैं। इन हादसों की वजह स्‍पीड ब्रेकर, मार्ग संकेतक का न होना और स्‍पीड ब्रेकर के साइन बोर्ड नहीं होना है।

क्‍या कहते हैं आम लोग : आम लोगों का कहना है कि सडकों की हालत खराब है। कई बार हादसे हो चुके हैं। गिरधर शर्मा ने बताया कि बायपास पर इसी प्रकार स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर 2 बड़े हादसे हो चुके हैं। इसमें एक हादसा बाइक सवार जैन दंपती के साथ हुआ था। किशोर पुरोहित का कहना है कि एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई थी। बायपास क्षेत्र के अन्‍य रहवासियों का कहना है कि डायवर्शन में गफलत ज्यादा होने से दिक्कत हो रही है।

इंदौर- देवास बायपास पर हादसे : बता दें कि इंदौर-देवास 6 लेन बायपास के पटेल नगर जंक्शन पर इसी मंगलवार को हादसे में एक दंपती की मौत हो गई। बता दें कि थ्री लेयर फ्लायओवर व अंडरपास के लिए यहां जब से डायवर्शन लागू हुआ है, लगातार हादसे हो रहे हैं। इस पॉइंट पर ट्रैफिक सिग्नल लगाकर मीडियन में कट दिया गया है, जहां से यू-टर्न लिया जा सकता है। रोज 30 से 40 हजार गाड़ियां गुजरती हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एक साल में बायपास पर 400 हादसे हुए, जिनमें 38 लोगों की जान गई। ये प्रोजेक्ट 2026 में पूरा हो सकता है।

इन इलाकों की हालत खराब : शहर के प्रमुख इलाके छोड़ दें तो बायपास जैसी नेमावर रोड, देव गुराडिया, पालदा रोड बायपास, जिला जेल रोड, छावनी उषागंज स्कूल रोड, अनाजमंडी रोड, जबरन कालोनी रोड, पलसीकर रोड जैसी सड़कों की हालत बेहद खराब है। यहां जब वेबदुनिया ने सड़कों की हालत देखी तो सामने आया कि कहीं भी मार्ग संकेतक नहीं है, न ही किसी स्‍पीड ब्रेकर पर रंग पोता गया है। रात में गुजरने वाले वाहन चालक अक्‍सर सड़क हादसों का शिकार होते हैं। इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के प्रभारी अरविंद तिवारी से चर्चा करना चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

अगला लेख