Biodata Maker

इंदौर में भुगतान रोकने से कंपनी ने बंद किया पुल का काम, जनता परेशान

Webdunia
बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (14:48 IST)
इंदौर। स्वच्छता में नंबर एक और स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल कर चुके इंदौर के नागरिक पुल और सड़कों के अधूरे पड़े कार्यों से परेशान हैं। 
 
सरकार के पास विज्ञापनों के लिए तो पैसा है, लेकिन ब्रिज और सड़क बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनियों का भुगतान रुका पड़ा है और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ शहर के गाड़ी अड्डा पुल पर हो रहा है। इस पुल का निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने पुल का काम रोक दिया है और सरकार को बेनकाब करने के लिए बैनर भी लगा दिया है। इस पर लिखा है कि 'विभाग द्वारा भुगतान नहीं करने पर काम बंद कर दिया गया है।' काम रुक जाने से लोगों आवागमन में असुविधा हो रही है।
 
कुछ समय पहले कुलकर्णी भट्टा पुल, जवाहर मार्ग पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बंद कर दिया गया है। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग जवाहर मार्ग पर बने वर्षों पुराने पुल के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे ढहा दिया गया था। अब नए पुल के निर्माण की तैयारियां की जा रही हैं।
 
जवाहर मार्ग पुल टूटने से ट्रैफिक का जो दबाव बढ़ा, गाड़ी अड्डा पुल के चालू होने से उसमें कुछ राहत मिल सकती थी, लेकिन भुगतान रुक जाने से कंपनी ने इसके निर्माण पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। अब लोगों को इंतजार है कि सरकार इन निर्माण कार्यों में तेजी लाकर आम जनता को राहत देगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विमान यात्रियों के लिए खुशखबर, 60% सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त चार्ज, DGCA ने बनाए नए नियम, जानिए कब होंगे लागू?

भारत को बड़ी राहत, LPG से भरे 2 और भारतीय जहाजों ने पार किया होर्मुज, 1 अप्रैल तक पहुंचने की उम्मीद

Iran-US-Israel युद्ध से Lockdown के मुहाने पर पहुंचा Pakistan, हालात हुए बेकाबू

No Kings : ट्रंप और ईरान युद्ध के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़कों पर प्रदर्शन में उतरे लाखों लोग

मध्य पूर्व तनाव के बीच परमाणु ताकत बढ़ाने में जुटा उत्तर कोरिया, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच किम का बड़ा कदम

सभी देखें

नवीनतम

1000 से ज्यादा फर्जी मैसेज भेजने वाला श्रीनिवास मैसूर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गुजरात के किसानों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल से MSP पर फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू, जानें बोनस और नए नियम

LIVE: नीतीश कुमार का MLC और नितिन नबीन का MLA पद से इस्तीफा

कुवैत में पॉवर प्लांट पर ईरान का मिसाइल अटैक, भारतीय की मौत

यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन, 9 वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख