Hanuman Chalisa

3 कारोबारियों को ब्लैकमेल करने वाला धराया, नाबालिग लड़की को बनाया था मोहरा

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (11:13 IST)
Indore Crime News: अपराधी अपराध करने के लिए किसी भी हद तक नीचे जा सकते हैं। इस प्रकार की चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है। एक लिस्टेड गुंडे हेमंत चोपड़ा ने 3 कारोबारियों को फंसाने के लिए एक 15 साल की नाबालिग लड़की को मोहरा बनाकर कारोबारियों को अपहरण और दुष्कर्म में फंसाने के बदले लड़की को 1 करोड़ दिलाने का झांसा दिया। किसी को शक न हो इसके लिए दोस्त के साथ नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 
इसके बाद साजिश के अनुसार नाबालिग ने सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगा दिया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत ही तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। एफआईआर की तैयारी के बीच डीसीपी अभिषेक आनंद ने पीड़िता के मोबाइल की जांच की लेकिन उसमें से सारे मैसेज डिलीट मिले। एक हिडन मैसेज हाथ लगा जिसमें गुंडे हेमंत का संदेश था कि एक और आदमी की फंसाना है। यहीं से कहानी ने पलटा खाया और पुलिस की सख्ती से नाबालिग टूट गई। पुलिस ने हेमंत और उसके साथियों पर बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

बेवफाई, सुपारी और खूनी साजिश, धार की प्रियंका ने दोहराई इंदौर की सोनम रघुवंशी की कहानी

बंगाल में टीएमसी के गढ़ सिंगूर में शिवराज की हुंकार, ममता की विफलता का बताया स्मारक

उत्तर प्रदेश में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान, योगी सरकार के प्रयासों से स्थापित हो रहे हजारों स्टार्टअप

America Iran Ceasefire : लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

अगला लेख