Hanuman Chalisa

5 साल की बच्ची ने मां को रोते हुए बताई ऑटो चालक की गंदी हरकत, ड्राइवर गिरफ्तार

ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ की छेड़छाड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (12:29 IST)
Indore Crime News: इंदौर पुलिस (Indore Police) ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को उसकी गंदी हरकत के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  5 साल की एक बच्ची से उसे स्कूल ले जाने वाला ऑटो रिक्शा ड्राइवर (auto rickshaw driver) गंदी हरकत करता था। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को यह बात बताई। इसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
जूनी इंदौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 5 साल बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय हरकत करता था। 3 दिन पूर्व उसने बच्ची के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने रोते हुए स्वजन को घटना बताई और इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ALSO READ: दिल्ली में बंदूक दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म, पांचवीं मंजिल से नीचे फेंका
 
जोन 4 के एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक बच्ची पलसीकर कॉलोनी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है और ऑटो रिक्शा ड्राइवर कामेश बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का काम करता है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को घर से स्कूल ले जाते समय ऑटो रिक्शा ड्राइवर उसके साथ गलत हरकतें करता था। वह बच्ची के कपड़े खोलता था और बच्ची के विरोध करने पर कहता था चींटी निकाल रहा हूं। आरोपी कई दिनों से ऐसा कर रहा था। 23 जुलाई को भी उसने इसी तरह की हरकत की। बच्ची को काफी दर्द हो रहा था।

ALSO READ: कांस्‍टेबल पर महिला से दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप, NHRC ने पुलिस आयुक्त को भेजा नोटिस
 
जब बच्ची की मां ने उससे पूछा तो उसने बताया कि ऑटो वाले अंकल ने उसके साथ हरकत की है। स्वजन बच्ची की पीड़ा सुनकर घबरा गए। शाम को थाने पहुंचे और पूरी घटना बताई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में उससे पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे तेल ने डुबोया बाजार! एक हफ्ते में सेंसेक्स 2092 अंक टूटा, जानें अगले सप्ताह कैसी रहेगी चाल

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

अगला लेख