Govardhan puja
✕

रुद्र पूजा एक उच्चतर वैज्ञानिक तकनीक है और इसके रचयिता महान वैज्ञानिक हैं: स्वामी शिवपाद

आर्ट ऑफ लिविंग नवरात्रि में द्वितीय दिवस पर रुद्र होम में स्वामी शिवपाद ने खोले सनातन पूजन के आश्चर्जनक रहस्य

Webdunia
art of living indore
श्रीश्री की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की इंदौर शाखा द्वारा लगातार 16वे वर्ष आयोजित नवरात्रि महोत्सव में द्वितीय दिवस शनिवार सुबह रुद्र होम व रुद्र पूजा के रहस्यों का सक्षिप्त वर्णन करते हुए ऋग्वेद शाखा के अध्य्यायी स्वामी शिवपाद ने बताया कि आज विज्ञान यह सिद्ध कर चुका है कि मन्त्रो की लयबद्ध ध्वनि द्वारा जल को आवेशित किया जा सकता है और यह खोज हमारे पूर्वज ऋषि मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व करके उसका सदुपयोग मानव कल्याण हेतु किया। उन्हें यह पता था कि इन्द्रिय मन बाहर ही भटकता रहता है इसको अंर्तमुखी करके ही मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है इसके साथ ही स्वामी जी ने रुद्र पूजन के कई रहस्यों पर से पर्दा उठाया। 
 
विशेष कार्यक्रमो में इंदौर शहर की 51 महिला पुलिस अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल को उनके गृहस्थ जीवन के साथ समाज की जिम्मेदारी सकुलशलता पूर्वक उठाने के लिए स्वामी जी द्वारा विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान नारी शक्ति के लिए दिया गया। महिलाओं के लिए इंदौर शहर को सुरक्षित बनाने और हर परिशानी में उपलब्ध होने के लिए महिला पुलिस हमेशा तैयार होती है। इस सम्मान समारोह में इंदौर के लगभग सभी महिला पुलिस के ग्रुप को कवर किया गया।
विशेष कार्यक्रमो की कड़ी में सन्ध्या को चंडी पाठ का आरंभ हुआ। दूसरे दिन के कार्यकर्मो में सुबह रुद्र होम के साथ श्रीश्री रविशंकर विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा की गई  शिव आराधना से पूरा पंडाल ऊर्जा से झंकृत हो गया और ओमनी रेसिडेंसी में उपस्थित सेकड़ो श्रोताओं को एक अलग ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम का समापन रविवार को सुबह 8 से 12 तक चंडी होम एवम महाप्रसादी वितरण के साथ होगा। 
ALSO READ: एक्सिडेंट में 6.14 करोड़ का क्लेम, कोर्ट ने दिलाया सबसे बड़ा मुआवजा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख