dipawali
✕

पारंपरिक खेलों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग का इस वर्ष का संक्रांति महोत्सव महू में

सूर्य देव के उत्तरायण होने के शुभ पर्व मकर संक्रांति पर

WD Feature Desk
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (12:52 IST)
Shri Shri Ravi Shankar
  • श्री श्री खेल अकादमी का उद्घाटन हुआ।
  • पारंपरिक खेल सितोलिया, पतंगबाजी, गिल्ली डंडा इत्यादि भी खेले गए।
  • घी गुड़ की खिचड़ी और कड़ी का प्रसाद बांटा गया।
श्री श्री रविशंकर जी की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इस वर्ष महू में मंडलेश्वर रोड़ स्थित ज्ञान केंद्र में उल्लास और आनंद के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री गणपति होम के साथ होगा और तत्पश्चात खेल अकादमी का उद्घाटन भी हुआ। 
 
आर्ट ऑफ़ लिविंग संयोजक सुश्री आरती जी तथा सुश्री विशाखा जी ने जानकारी दी कि इस अकादमी में खेलों की जानकारी के साथ ग्रामीण और शासकीय विद्यालयों के विद्याथियों को खोखो, कराटे, कबड्डी का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंर्तगत सुबह 10:00 बजे गणपति होम के साथ श्री श्री खेल अकादमी का उद्घाटन हुआ और दोपहर में खेलों के प्रशिक्षण के साथ पारंपरिक खेल सितोलिया, पतंगबाजी, गिल्ली डंडा इत्यादि भी खेले गए एवं घी गुड़ की खिचड़ी और कड़ी का प्रसाद मिश्रण कार्यक्रम भी बांटा गया और सभी सामान्य भक्तगण को आमंत्रित किया गया।
 
आज के समय में युवाओं के बीच धार्मिक पर्व का महत्व समझाना ज़रूरी है जिससे इन त्योहारों का उत्साह लोगों के बीच बना रहे। साथ ही विभिन्न खेलों के ज़रिए संक्रांति पर्व का महत्व बताया गया। आज के समय में भारतीय पर्व और उनकी परंपरा को बनाए रखना ज़रूरी है जिससे आने वाले समय में भी युवाओं के बीच भारतियों त्यौहार का उत्साह बना रहे। 
ALSO READ: सजने लगा है इंदौर, 22 जनवरी को शहर में नहीं बिकेगा नॉनवेज

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

अब जरीब से नहीं, सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश : CM योगी

Air India की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी! टेकऑफ से पहले मिला नोट, यात्रियों में मचा हड़कंप

17 साल के इतिहास में पहली बार... गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली महिला कुलपति, जानिए कौन हैं प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

‘मैं अयोध्या के राम मंदिर क्यों जाऊं... मां सीता के साथ सही नहीं हुआ’: कीर्ति आजाद के बयान पर गरमाई सियासत

अगला लेख