Hanuman Chalisa

मध्य प्रदेश : इंदौर के पटाखा कारखाना विस्फोट में झुलसे एक और मजदूर की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 अप्रैल 2024 (18:11 IST)
Another worker injured in Indore firecracker factory explosion dies : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक पटाखा कारखाने में 5 दिन पहले हुए विस्फोट में बुरी तरह झुलसे 29 वर्षीय मजदूर की एक अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत इलाज के दौरान नाजुक बनी हुई है।
ALSO READ: UP के कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाके से हड़कंप, 7 लोगों की मौत, कई घायल
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर दो हो गई। चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में करीब 80 प्रतिशत झुलसे उमेश चौहान (29) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ALSO READ: Harda Blast Case : हरदा में पटाखा विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई
उन्होंने बताया कि पटाखा कारखाना विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रोहित परमानंद (20) की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य मजदूर अर्जुन राठौर (27) की हालत इलाज के दौरान नाजुक बनी हुई है। इंदौर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंगली इलाके में एक खेत में चलाए जा रहे कारखाने में 16 अप्रैल को रस्सी बम बनाए जाने के दौरान विस्फोट हुआ था।
ALSO READ: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में झुलसे मजदूर की मौत
अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की शुरुआती जांच में सामने आया था कि इस कारखाने में एक बार में केवल 15 किलोग्राम बारूद जमा कर रखने की मंजूरी दी गई थी लेकिन वहां इससे काफी ज्यादा मात्रा में बारूद जमा करके रखा गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पटाखा कारखाने का संचालक मोहम्मद शाकिर खान धमाके के बाद फरार हो गया था, जिसे इंदौर शहर से 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख