Hanuman Chalisa

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के मुंह पर इंदौर में पोती कालिख

Webdunia
मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (21:22 IST)
इंदौर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान की विवादित बयानबाजी को लेकर आक्रोश जताते हुए इंदौर में एक व्यक्ति ने मंगलवार को उनके चेहरे पर कालिख मल दी।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका में स्थानीय नागरिक सद्दाम पटेल (32) को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि यह घटना मुस्लिम बहुल खजराना क्षेत्र में हुई जब मुंबई के भायखला क्षेत्र के पूर्व विधायक पठान नाहर शाह वली दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद दरगाह से बाहर निकले ही थे।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटेल चाय बनाने के पतीले की कालिख अपने हाथों में लगाकर आया था और पठान दरगाह से जैसे ही बाहर निकले, उसने उन्हें फूलमाला पहनाने के बाद उनके चेहरे पर कालिख मल दी।
 
खजराना पुलिस थाने के प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि एआईएमआईएम प्रवक्ता के चेहरे पर कालिख पोतने के आरोप में पटेल को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।
 
वर्मा के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह देश और समाज के अलग-अलग विषयों पर पठान की विवादित बयानबाजी से पहले से नाराज था और एआईएमआईएम प्रवक्ता के इंदौर आने पर उसने गुस्से में आकर उनके चेहरे पर कालिख मल दी।
 
उधर, कालिख मले जाने के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर पठान ने एक जोरदार ठहाका लगाते हुए संवाददाताओं से कहा कि उनके साथ हुई यह घटना दर्शाती है कि लोग उनसे "मोहब्बत" करते हैं। एआईएमआईएम प्रवक्ता ने कहा कि कोई मुझे फूलों का हार पहनाता है, तो कोई मेरे चेहरे पर काजल का टीका लगा देता है ताकि मुझे किसी शख्स की बुरी नजर न लग सके।
 
पठान ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम भाजपा शासित मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही है।

इस बीच, एआईएमआईएम की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नईम अंसारी ने पठान के चेहरे पर कालिख मले जाने पर आक्रोश जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने खजराना पुलिस को आवेदन देकर घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, "पुलिस को बारीकी से पड़ताल कर पता लगाना चाहिए कि इस घटना के पीछे आखिर किन लोगों का हाथ है?"
 
अंसारी ने बताया कि पठान एआईएमआईएम की संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए मंगलवार को ही मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दूसरे दिन भी नहीं चली संसद

NDA बैठक में PM मोदी का बड़ा संदेश: NEET पेपर लीक पर सख्त एक्शन, FTA में किसानों को नुकसान नहीं होगा

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा, सांसदी छोड़ने की दी चेतावनी, जंतर-मंतर लाठीचार्ज का भी विरोध

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

अगला लेख