Hanuman Chalisa

दिल्ली विश्वविद्यालय की बहस में कूदा 'शक्तिमान'

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2017 (23:17 IST)
इंदौर। दिल्ली के रामजस कॉलेज की हालिया हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी के विश्वविद्यालयीन परिसरों को लेकर गर्म बहस में शामिल होते हुए मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने शनिवार को कहा कि जो व्यक्ति 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा नहीं लगा सकता, उसे देश में रहने का कोई हक नहीं है।
खन्ना ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के 10वें युवा उत्सव के समापन समारोह में शिरकत के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के विवाद के बारे में पूछे जाने पर मीडिया से कहा, विश्वविद्यालयीन परिसर राजनीति के केंद्र बन गए हैं। कुछ सियासी दल इन परिसरों का इस्तेमाल कर विद्यार्थियों को गुमराह कर रहे हैं। 
 
खन्‍ना ने कहा, अगर आप हिंदुस्तान में रहते हैं और हिंदुस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते, तो आपको इस देश में रहने का कोई हक नहीं है। महाभारत और शक्तिमान जैसे टीवी धारावाहिकों में निभाए  अपने किरदारों के लिए मशहूर 58 वर्षीय अभिनेता ने कहा, मैं पिछले हफ्ते दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मैंने वहां कहा कि भारत माता की जय थी, है और रहेगी। जो आदमी भारत माता की जय नहीं कहता, वह नादान, मूर्ख या अज्ञानी है। ऐसे आदमी के कान मरोड़कर उसे दुरस्त किया जाना चाहिए। 
 
खन्ना ने कहा, जो व्यक्ति भारत के खिलाफ नारेबाजी करता है, उसे देश में रहने का कोई हक नहीं है। अगर ऐसे व्यक्ति के बचाव में कोई सियासी दल आगे आता है, तो ऐसे दल को भी हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, कुछ बुद्धिजीवी लोग आजकल कम्युनिस्ट बनकर मंचों पर बैठ गए हैं, जो समझते हैं कि वे अपना दिमाग लगा रहे हैं। इन लोगों को अपने मन में देशभक्ति तो रखनी चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख