इंदौर में रविवार को सूरज के सबसे गर्म तेवर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Webdunia
रविवार, 19 मई 2024 (20:13 IST)
इंदौर में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन का तापमान  43.1  °C (+2) रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों और उमस ने लोगों को परेशान किया। इससे पहले शुक्रवार को दिन का तापमान 39.9 डिग्री (-1) और रात का तापमान 26.8 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके पूर्व दिन का तापमान 11 मई से 17 मई तक औसत से कम ही रहा। रविवार सुबह से मौसम साफ रहा तथा धूप चढ़ने के साथ गर्मी का असर तेज रहा। दूसरी ओर एमपी के 15 जिलों में हीट वेव, अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक ग्वालियर-चंबल के साथ निमाड़ के जिलों में भी गर्म हवाएं या लू चल सकती है। शनिवार को दतिया में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि ग्वालियर में 45 डिग्री तक पहुंच गया। कई शहरों में पारा 43-44 डिग्री रहा।

क्या रहा मध्यप्रदेश के शहरों में तापमान 
 
भोपाल  43.0 
इंदौर  43.1 
ग्वालियर 45.5 
जबलपुर 41.0 
रीवा 42.8 
सतना  43.0 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan War : पाकिस्तान पर काल बनकर बरसीं ये स्वदेशी मिसाइलें, आतंक के आका को सदियों तक रहेगा भारतीय हमले का सदमा

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया संकेत, भारत ने की अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने की पेशकश

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा

Donald Trump ने Apple के CEO से कहा- भारत में बंद करें iPhone बनाना, सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश, बेचना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, देश की सेना पीएम मोदी के चरणों नतमस्तक

ऑपरेशन सिंदूर पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, कहा देश की सेना और सैनिक मोदी के चऱणों में नतमस्तक

पाकिस्तान के भोलारी एयरवेज को जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने किया तबाह, जानिए इसकी अनूठी खूबियां

भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के माथे पर खतरे की लाल लकीर

सुप्रीम कोर्ट का फैसला करेगा मंत्री विजय शाह के भाग्य का फैसला, बोले मुख्यमंत्री, न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ

अगला लेख