Hanuman Chalisa

इंदौर के बाल आश्रम में 3 बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (13:24 IST)
Indore : इंदौर के एक बाल आश्रम में 48 घंटे के भीतर 3 बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम में रविवार से मंगलवार के बीच 48 घंटे के भीतर शुभ (8), करण (12) और आकाश (7) ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तीनों बच्चों की मौत का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि बाल आश्रम में अलग-अलग इलाकों से लाए गए बच्चे रहते हैं जिनमें अनाथ और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे बच्चे शामिल हैं।
 
3  बच्चों की मौत से मचे हड़कंप के बाद प्रशासन के अलग-अलग विभागों के संयुक्त दल ने बाल आश्रम पहुंचकर जांच शुरू की। दल की अगुवाई कर रहे अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि बाल आश्रम में कुल 204 बच्चों को रखा गया था जिनमें से तीन बच्चों की पिछले 48 घंटे में मौत हो गई।
 
एडीएम ने बताया कि आश्रम की विस्तृत जांच जारी है। जांच में आश्रम संचालकों की कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के दल ने आश्रम से भोजन और राशन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
 
शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (MYH) के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बताया कि आश्रम के 12 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ हमारे अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से दो बच्चों की हालत शरीर में पानी की कमी के कारण गंभीर हैं। उनकी हालत में सुधार के प्रयास जारी हैं। एमवायएच में भर्ती कराए गए बच्चों की उम्र 14 साल से कम है।
 
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने एमवायएच पहुंचकर बीमार बच्चों के हाल-चाल जाने। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक पहली नजर में मामला खाद्य विषाक्तता का लग रहा है।
 
श्री युगपुरुष धाम के बाल आश्रम की प्राचार्य अनीता शर्मा ने दावा किया कि उनके संस्थान में दम तोड़ने वाले तीन बच्चों में से 2 की मौत दिमागी दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे दिमागी दौरे पड़ने की पुरानी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका उपचार भी कराया जा रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि ‘श्री युगपुरुष धाम’ के प्रबंधन की ओर से बाल कल्याण समिति को लिखे पत्र में दावा किया गया है कि आश्रम में रहने वाले 10 बच्चों के रक्त में संक्रमण पाया गया है। हालांकि, प्रशासन ने आश्रम प्रबंधन के इस दावे की अभी तसदीक नहीं की है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख