इंदौर में फूटा कोरोना बम, प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के 20 कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव

Webdunia
बुधवार, 18 नवंबर 2020 (15:00 IST)
इंदौर। इंदौर के प्रतिष्ठित आनंद ज्वेलर्स के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबर से हड़कंप मच गया।
 
इंदौर के सीएचएमओ प्रवीण जड़िया ने एक बयान में आनंद ज्वेलर्स के 20 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर की पुष्‍टि की है। उन्होंने कहा कि इनके संपर्क में आए लोगों में लक्षण पाए जाने पर उनकी जांच कराई जाएगी।
 
एक कमर्चारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संस्था के सभी 35 कर्मचारियों की जांच प्राइवेट लैब में कराई गई थी। इनमें से 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि दीपावली और धनतेरस पर आनंद ज्वेलर्स के शो रूम पर बड़ी संख्या में लोग सोना और हीरे खरीदने पहुंचे थे। ऐसे लोगों में अब घबराहट का माहौल है।

पिछले 24 घंटों में शहर में 194 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,000 के पार पहुंच गई। इनमें से 33304 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 92.36 प्रतिशत पहुंच गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More