ramcharitmanas

इंदौर में 10वीं की छात्रा ने की आत्‍महत्‍या, मां की इस बात से हुई नाराज

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2023 (01:38 IST)
10th class student commits suicide in Indore : इंदौर में मां द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से मना करने पर 10वीं की छात्रा ने शुक्रवार को गुस्से में आकर कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी। नाबालिग लड़की की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हीरा नगर पुलिस थाने के प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा हेमा लोखंडे (16) ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया, हेमा अपने घर में मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी। उसकी मां ने उससे कहा कि वह मोबाइल का इस्तेमाल बंद करे और खाना खा ले। इस बात पर उसने तैश में आकर मोबाइल रखा और घर की तीसरी मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली।
 
थाना प्रभारी के मुताबिक हेमा के परिजनों का कहना है कि वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करती थी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

नवीनतम

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख