Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(विनायकी चतुर्थी)
  • तिथि- फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 12:57 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- विनायकी चतुर्थी, पंचक स.
  • राहुकाल: सुबह 09:50 से 11:15 तक
webdunia

श्री सत्य साईं बाबा के 10 शुभ संदेश

सत्य साईं बाबा के 10 अमूल्य वचन

Advertiesment
Sathya Sai Baba
HIGHLIGHTS
 
• सत्य साईं बाबा के संदेश हिन्दी में। 
• प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु के 10 अनमोल संदेश। 
Sathya Sai Baba: सत्य साईं बाबा दुनियाभर के लिए प्रेरणास्रोत थे। भारतीय आध्यात्मिक गुरु, सत्य साईं बाबा ने हमेशा ही अपने भक्तों की मदद की। और अच्छे मन से सेवाभाव बनाए रखने का उपदेश दिया। वे कहते थे कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि सभी लोगों को आजीविका हेतु मूल रूप से जरूरी चीजें उन तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है। 24 अप्रैल 2011 में उनका देहावसान हुआ था, लेकिन आज भी उनके विचार बहुत प्रभावशाली हैं। 
 
आइए यहां आपके लिए प्रस्तुत हैं सत्य साईं बाबा के शुभ संदेश :
 
1. सत्य साईं बाबा कहते थे- ये 3 बातें सर्वदा स्मरण रखो, * संसार पर भरोसा ना करो। * प्रभु को ना भूलो। * मृत्यु से ना डरो।
 
2. दिन का आरंभ प्रेम से करो। प्रेम से दिन व्यतीत करो। प्रेम से ही दिन को भर दो। प्रेम से दिन का समापन करो। यही प्रभु की ओर का मार्ग है।
 
3. प्रेम रहित कर्तव्य निंदनीय है। प्रेम सहित कर्तव्य वांछनीय है। कर्तव्य रहित प्रेम दिव्य है।
 
4. तुम मेरी ओर एक पग लो, मैं तुम्हारी ओर सौ पग लूंगा।
 
5. विचार के रूप में प्रेम सत्य है। भावना के रूप में प्रेम अहिंसा है। कर्म के रूप में प्रेम उचित आचरण है। समझ के रूप में प्रेम शांति है।
 
6. शिक्षा हृदय को मृदु बनाती है। यदि हृदय कठोर है, शिक्षित होने का अधिकार नहीं मांगा जा सकता।
 
7. यदि धन की हानि हो तो कोई हानि नहीं हुई। यदि स्वास्थ्य की हानि हो तो कुछ हानि हुई। यदि चरित्र की हानि हुई तो समझो सब कुछ ही क्षीण हो गया।
 
8. कर्तव्य ही भगवान है तथा कर्म ही पूजा है। तिनके सा कर्म भी भगवान के चरणों में डाला फूल है।
 
9. यदि तुम प्रभु में सर्वदा पूर्ण विश्वास बना कर रखोगे, तो तुम्हें उसकी अनुकंपा अवश्य ही प्राप्त होगी। अनुकंपा कर्म का दुःख दूर करती है। प्रभु मनुष्य को कर्म से पूर्ण रूप में बचा सकते हैं।
 
10. सभी कर्म विचारों से उत्पन्न होते हैं। तो विचार वो हैं जिनका मूल्य है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाप्रयाण दिवस पर विशेष : सत्य साईं बाबा कौन थे? जानें उनके कार्य