अनमोल वचन : तुलसीदास जी की जयंती पर पढ़ें उनके 10 ज्ञानवर्धक उपदेश

Webdunia
Saint tulsidas
 
 
 
 
 
 
 
 
Goswami Tulsidas Jayanti गोस्वामी तुलसीदास ने अनेक ग्रंथों की रचना की, उनमें श्री रामचरितमानस, हनुमान बाहुक, हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, वैराग्य सन्दीपनी, विनयपत्रिका, दोहावली, जानकी मंगल, पार्वती मंगल, कवितावली आदि हैं, जो उनके विशिष्ट लेखन को जनमानस तक पहुंचाती है। वे संस्कृत के विद्वान और हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ कवि माने जाते हैं। उनकी जयंती पर पढ़ें 10 अमूल्य विचार- 10 tulsidas quotes
 
गोस्वामी तुलसीदास के अनमोल वचन
 
1. जिस व्यक्ति की तृष्णा जितनी बड़ी होती है, वह उतना ही बड़ा दरिद्र होता है।
 
2. स्वप्न वही देखना चाहिए, जो पूरा हो सके।
 
3. फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा ही होता है।
 
4. ईश्‍वर ने संसार को कर्म प्रधान बना रखा है, इसमें जो मनुष्‍य जैसा कर्म करता है उसको, वैसा ही फल प्राप्‍त होता है।
 
5. वैसे ही किसी बात को अधिक कहने से रस नहीं रह जाता, जैसे गूलर के फल को फोड़ने पर रस नहीं निकलता है।
 
6. धर्म, मित्र, धैर्य और नारी की परीक्षा आपात स्थिति में ही होती है।
 
7. जिसके मन में किसी के भी प्रति राग-द्वेष नहीं है तथा जिसने तृष्णा को त्याग कर शील और संतोष ग्रहण कर रखा हैं, वे संत पुरुष जगत के लिए जहाज समान है।
 
8. पेट की आग (भूख) बड़वाग्नि से बड़ी होती है।
 
9. तप के बल से ब्रह्मा सृष्टि करते हैं। तप से संसार में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं है।
 
10. वृक्ष अपने सिर पर गर्मी सहता है, पर अपनी छाया में दूसरों का ताप दूर करता है।

ALSO READ: तुलसी जयंती : कौन थे गोस्वामी तुलसीदास, कैसे मिली रामचरित मानस रचने की प्रेरणा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अक्षय तृतीया पर बनेंगे 3 अद्भुत संयोग, धन और सुख की प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

महाभारत के अनुसार कब युद्ध करना चाहिए?

अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

युद्ध के संबंध में क्या कहती है चाणक्य नीति?

पाकिस्तान में कितने हैं हिंदू मंदिर और कितने तोड़ दिए गए?

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Calendar 2025: नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग में

बाजीराव बल्लाल और उनकी पत्नी मस्तानी की रोचक कहानी

अक्षय तृतीया के दिन करें 10 शुभ काम, 14 महादान, पूरे वर्ष बरसेगा धन

भारत कब करेगा पाकिस्तान पर हमला, जानिए ज्योतिष की सटीक भविष्यवाणी

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल: जानिए 28 अप्रैल के दिन आपके सितारों की दिशा

अगला लेख