महाकुंभ 2025 कब से कब तक चलेगा, कहां पर लगेगा?

कुंभ मेला 2025 में कहां और कब से कब तक लगेगा

WD Feature Desk
Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 29 जनवरी 2025 को सिद्धि योग में महाकुंभ की शुरुआत होगी। हालांकि 13 जनवरी से ही स्नान की शुरुआत हो जाएगी। विधिवत रूप से 29 जनवरी से लेकर 08 मार्च तक कुंभ मेले का आयोजन होगा। इससे पहले प्रयाग राज में2019 में अर्धकुंभ मेले का आयोजन हुआ था।
 
प्रत्येक 3 साल में कुंभ मेले का आयोजन चार में से किसी एक शहर में होता है। प्रत्येक 6 साल में अर्धकुंभ का आयोजन होता और प्रत्येक 12 साल में महाकुंभ का आयोजन होता है। वर्ष 2013 में प्रयाग में महाकुम्भ का आयोजन हुआ था। फिर 2019 में प्रयाग में अर्धकुम्भ मेले का आयोजन हुआ था। अब वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होगा। इसके बाद वर्ष 2028 में सिंहस्त कुंभ मेले का आयोजन होगा। 
 
यह हिंदू सनातन धर्म का सबसे बड़ा उत्सव और मेला होता है। इस पवित्र मेले में शामिल होने के लिए देश और दुनिया से लाखों लोग आते हैं। हिंदू धर्म की हर विचारधारा और पंथ का इस मेले में समागम होता है। ऐसे लगता है कि हजारों नदियां एक ही स्थान पर आकर मिल गई हो। इसलिए इसे महासंगम भी कहते हैं। इस महासंगम में हर कोई डुबकी लगाना चाहता है।
कुंभ का आयोजन 4 स्थानों पर होता है:-
 
हरिद्वार: सूर्य मेष राशि और बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं, तब हरिद्वार में महाकुंभ मेला का आयोजन होता है।
 
प्रयागराज: बृहस्‍पति वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में होते हैं, तब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होता है।
 
नासिक: सूर्य और बृहस्‍पति सिंह राशि में होते हैं, तब नासिक में महाकुंभ मेले के आयोजन होता है।
 
उज्‍जैन: उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभ को सिंहस्थ कहते हैं। बृहस्‍पति के सिंह राशि में और सूर्य के मेष राशि में होने पर उज्‍जैन में महाकुंभ का आयोजन होता है।
महाकुंभ 2025 के शाही स्‍नान की तिथियां:-
13 जनवरी : शाही स्‍नान की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। इस दिन पौष पूर्णिमा रहेगी।
14 जनवरी : मकर संक्रांति पर भी शाही स्‍नान का आयोजन किया जाएगा।
29 जनवरी : इस दिन मौनी अमावस्‍या रहेगी। इस दिन भी शाही स्‍नान होगा।
03 फरवरी : इस दिन वसंत पंचमी पर भी शाही स्‍नान का लाभ उठा सकते हैं।
04 फरवरी : अचला सप्‍तमी पर भी शाही स्‍नान होगा।
12 फरवरी : माघ पूर्णिमा के दिन महत्वपूर्ण शाही स्‍नान किया जाएगा।
08 मार्च : महाशिवरात्रि के दिन भी शाही होगा। यह अं‍तिम शाही स्नान होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

06 मई 2025 : आपका जन्मदिन

06 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

मंगल और राहु मिलकर तय करेंगे कि कब पाकिस्तान से होगा युद्ध

महावीर स्वामी को कब और कैसे प्राप्त हुआ कैवल्य ज्ञान?

नरेंद्र मोदी को पता है कि अलफासा ने 52 साल पहले ही कर दी थी पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े होने की भविष्यवाणी?

अगला लेख
More