BJP ने राष्ट्रपति चुनाव से 2 दिन पहले सभी सांसदों को बुलाया दिल्ली

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (14:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 2 दिन पहले अपने सभी सांसदों को दिल्ली पहुंचने को कहा है ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की शत-प्रतिशत मौजूदगी रहे। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी सूत्रों ने दी।
 
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को सांसदों के दिल्ली पहुंच जाने पर उनके लिए एक प्रशिक्षण और प्रस्तुतीकरण सत्र आयोजित किया जाएगा ताकि उन्हें मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया जा सके। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 16 जुलाई को सभी सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया है।
 
राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसला किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वे देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा

MP : मातम में बदलीं शादी की खुशियां, श्योपुर में शादी के दौरान घोड़े पर सवार दूल्हे की मौत

Elon Musk के 4 साल के बेटे ने Donald Trump की कर दी बेइज्जती, वीडियो वायरल

शक्ल भी कुछ-कुछ मिलती है और आंखें भी, मोनालिसा से भी खूबसूरत है उसकी बहन

केजरीवाल को अब MCD में लगा बड़ा झटका, 3 और पार्षदों ने छोड़ा साथ, AAP पर मंडराया खतरा

सभी देखें

नवीनतम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ के कारण भगदड़, कई लोग बेहोश

महाकुंभ में भीषण आग, कई पंडाल खाक

LIVE: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना, भारी भीड़ के कारण मची भगदड़, कई लोग बेहोश

Rajasthan : कोटा में रासायनिक गैस हुई लीक, 15 से ज्‍यादा छात्र हुए बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

यूट्‍यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने फिर से माफी मांगी, बोला मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

अगला लेख
More