सत्तू का पराठा कैसे बनाना चाहिए? गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता का खजाना

Webdunia
Summer foods  
 
आपके लिए यहां विशेष तौर पर प्रस्तुत हैं गर्मियों के लिए पौष्टिकता से भरपूर और सेहतमंद कहे जाने वाले सत्तू की खास रेसिपी की एकदम सरल विधि। तो देर किस बात कि यहां जानिए कैसे बनाना चाहिए सत्तू का पराठा, जो आपको गर्मियों के दिनों में स्वाद के साथ-साथ शक्ति भी प्रदान करें। अभी नोट करें- 
 
सामग्री : 1 कटोरी फ्रेश सत्तू का आटा, 1/2 टुकड़ा अदरक किसा हुआ, 2 छोटे चम्मच लहसुन पेस्ट, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच अजवाइन, नमक स्वाद के अनुसार, 1 चम्मच नींबू का रस, 1/4 कटोरी बारीक कटा हुआ हरा धनिया। 
 
विधि : 

step 1. सत्तू के आटे को एक परात में छान लें। 
 
step 2. अब इसमें लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, अदरक, नमक, अजवाइन, कटा धनिया तथा नींबू का रस डालें। 
 
step 3. इसे रोटी के आटे की तरह गूंथ लें और थोड़ी देर ढंककर रखें। 
 
step 4. अब मिश्रण को अच्छ‍ीतरह मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार लोई बनाकर पराठे बनाएं और तवा गरम करके दोनों तरफ से तेल लगाकर कुरकुरे सेंक लें।
 
step 5. फिर तैयार पौष्टिकता से भरपूर सत्तू के पराठे को रायता या हरी चटनी अथवा भुने टोमॅटो चटनी के साथ सर्व करें। 
 
step 6. खाने में लाजवाब और गर्मियों के दिनों के लिए खास तौर पर बनाए गए यह पराठे आपके सेहत के लिए फायदेमंद होगा। 

ALSO READ: Raw Mango Juice: गर्मियों में पिएं 'कैरी का पना', जानिए इसके बेहतरीन फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और 2025 की थीम

गर्मियों में AC नहीं, नेचुरल कूलिंग इफेक्ट के लिए अपनाएं ये 5 असरदार योगासन

अगला लेख
More