इंदौरी पोहा चटपटा, खट्‍टा-मीठा... बस देखते ही मुंह में आ जाए पानी

राजश्री कासलीवाल
इंदौरी पोहा बनाने की सरल विधि
 

 

 
पोहा रेसिपी : पूरे देश में इंदौरी पोहा पसंद किया जाता है। सुबह उठते ही इंदौरियों का मन  पोहा-जलेबी खाने के लिए ललचाता रहता है। यह पोहा हल्का-फुल्का और मजेदार होने की वजह  से इसे नाश्ते में खाना इंदौरियों का शगल बन चुका है। हम पाठकों के लिए लेकर आए हैं  चटपटे झन्नाट इंदौरी पोहे का टेस्टी जायका बनाने की सरल विधि- 
 
इसे बाजार से खरीदकर खाना जितना आसान है, उतना ही आसान है घर पर बनाना। सुबह हो  या शाम दोनों समय आप पोहे का लुत्‍फ उठा सकते हैं। 
 
सामग्री :

250 ग्राम पोहा, 2-3 हरी मिर्च और 1 बड़े साइज का प्याज (बारीक कटा हुआ), पाव  चम्मच हल्दी पावडर, पाव चम्मच कालीमिर्च पावडर, 2 छोटे चम्मच शकर, छौंक के लिए  राई-जीरा, 1 चम्मच सौंफ, थोड़ा-सा मीठा नीम, चुटकीभर हींग, 1 बड़ा चम्मच तेल, नमक  स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, आधा बारीक कटा प्याज, सेंव, जीरावन मसाला और 1  नींबू। 


 
विधि : 
 
सर्वप्रथम पोहे को एक बड़ी परात या थाली में लेकर साफ करके 2-3 बार पानी से धो लें। थाली  को तिरछी करके पोहे का सारा पानी निकाल लें और उसे एक तरफ ढेरी करके जमा दें। करीबन  15-20 मिनट तक उसे गलने दें। 
 
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरा तड़काएं। मीठा नीम, सौंफ और हींग डालें। फिर  हरी मिर्च डालें, अब प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लें। अब हल्दी डालें। इसके बाद पोहे में  कालीमिर्च, नमक, शकर डालकर अच्छी मिक्स करें और कड़ाही में डाल दें। एक प्लेट से ढंककर  5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पोहे को पकने दें। तत्पश्चात गैस बंद कर दें, ऊपर से हरा  धनिया बुरकें। 
 
अब पोहे को प्लेट में परोसें, ऊपर से जीरावन, सेंव, कटा प्याज डालें और नींबू निचोड़कर टेस्टी,  चटपटे इंदौरी खट्‍टे-मीठे पोहे का आनंद लें।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

डायबिटीज के कितने टाइप होते हैं? कौन सा है सबसे खतरनाक?

फैटी लिवर से छुटकारा दिला सकता है स्ट्रॉबेरी का ये जादुई फल, जानिए कैसे?

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

कर्नल सोफिया, हिमांशी, और बहन-बेटियों पर बिगड़े बोल: कायरों की कुंठा का काला सच

याददाश्त और मेमोरी बढ़ाने वाले 8 न्यूट्रिशनिस्ट अप्रूव्ड ड्रिंक्स

अगला लेख