ramcharitmanas
✕

घर पर ही पिज्जा बनाने की सबसे सरल विधि, यहां पढ़ें 10 आसान टिप्स

Webdunia
* 10 छोटे-छोटे आसान टिप्स और पिज्जा तैयार, जानें कैसे बनाएं घर में ही झटपट, पढ़ें सरल विधि
 
सामग्री : 
 
1 कप बेसन (मोटा पिसा हुआ), 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, हल्दी पावडर चुटकी भर, खाने का सोडा 1 छोटा चम्मच, रिफाइंड ऑइल 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार। टॉपिंग सामग्री : 1 टमाटर (लंबाई में कटा), 1 शिमला मिर्च (लंबाई में कटी), 1 खीरा ककड़ी कद्दूकस की हुई, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 3 बड़े चम्मच सॉस, 1 क्यूब चीज। 
 
विधि : 
 
* अगर आप घर पर पिज्जा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें। 
 
* उसमें अजवाइन, नमक, तेल व हल्दी डाल दें। 
 
* 1 चम्मच पानी में सोडा घोलकर मिश्रण में मिला दें। 
 
* गर्म नॉनस्टिक तवे पर 1 चम्मच घोल डालें। 
 
* ऊपर टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च फैला दें। 
 
* आंच धीमी रखें व ऑइल डालें। 
 
* बेस लाल होने लगे तब सावधानी से पलटें और 1-2 मिनट तक सेंकें। 
 
* फिर ऊपर से किसी हुई चीज बुरकें। 
 
* ओवन में चीज पिघलने तक पकाएं। 
 
* अब गर्म-गर्म पिज्जा सॉस के साथ पेश करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख