rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नमकीन चटपटी मैथी पापड़ी (देखें वीडियो)

Advertiesment
methi papdi
सामग्री :
बेसन 150 ग्राम, मैदा 150 ग्राम, कसूरी मैथी 1 बड़ा चम्मच, अजवाइन 1 छोटा चम्मच, मीठा सोडा 1/4 चम्मच, हरी मिर्च 4, अदरक 1 छोटी गांठ, नमक स्वादानुसार, जीरावन 1 चम्मच, तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल।
 
विधि :
सबसे पहले अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें। बेसन और मैदे में आधा-आधा चम्मच सोडा, कसूरी मैथी, नमक, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, अजवाइन और 1 बड़ा चम्मच तेल का मोयन (मुठिया वाला) डालकर पूड़ी जैसा अलग-अलग गूंथ लें। दोनों आटे में से छोटी-छोटी 2 लोई लें। 
 
मैदे की लोई पर बेसन की लोई रखें और दोनों को एकसाथ पूड़ी जैसा बेलकर रोल करें। 1-1 इंच के टुकड़ों में काटें। प्रत्येक टुकड़े को हाथ से दबाकर चपटा करें। अब इन्हें गरम तेल तेल में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। जीरावन बुरकाएं और नमकीन चटपटी मैथी पापड़ी का आनंद लें। 
 
देखें वीडियो 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल का कन्या राशि में आगमन, कैसा होगा आप पर असर