biodatamaker
✕

आम का मुरब्बा, घर पर ही बनाएं बाजार से भी स्वादिष्ट...

Webdunia
सामग्री : 
 
1 किलो गूदेदार आम (कच्ची कैरी), 1 किलो शकर, 7-8 छोटी इलायची का पावडर, 15 ग्राम कालीमिर्च पावडर, 5-6 केसर के लच्छे, 1 चम्मच खाने वाला चूना। 
 
विधि : 
कैरी/आमों को छीलकर उसकी बड़ी-बड़ी फांकें बना लें। फिर उन आम के टुकड़ों को एक कांटे से गोद लें। गुदे हुए आमों को पानी में भिगो दें। 
 
उस पानी में एक चम्मच चूना इस तरह डालें कि वह उसमें पूरी तरह घुल जाए। 3 घंटे तक आमों को उसमें भीगने दें। तत्पश्चात पानी से उन आमों को निकालकर उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि आम अधिक उबलने नहीं चाहिए। फिर आमों को निकालकर एक साफ कपड़े पर फैला दें, जिससे उनका पानी सूख जाए। 
 
इसके बाद 1 किलो शकर की चाशनी बनाएं और एक उबाल आने पर उतार लें। केसर को दूध में पीसकर चाशनी में डाल दें और आम के टुकड़ों को डालकर पुनः उसे आंच पर चढ़ा दें। जब चाशनी एक तार की हो जाए तो कड़ाही को नीचे उतार लें। ठंडा होने पर कालीमिर्च, साथ ही इलायची पावडर भी डाल दें।


लीजिए, अब तैयार हो गया आपका बाजार से भी स्वादिष्ट लाजवाब मुरब्बा। महीनों खराब नहीं होने वाला यह मुरब्बा ठंडा होने पर कांच की बरनी में भरें और ठंडे स्थान पर रख दें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख