Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दू नव वर्ष के आगमन पर बनाएं यह खास प्रसाद, उगादी पच्चड़ी के सेवन से सेहत रहेगी तंदुरुस्त

Advertiesment
Gudi Padwa Prasad
Ugadi Pachadi Recipe 2023 
 
आंध्रप्रदेश में नववर्ष (Hindu New Year) के उपलक्ष्य में एक पारंपरिक व्यंजन बनाया जाता है जिसे उगादी पच्चड़ी कहा जाता है। पच्चड़ी (Ugadi Pachadi) का इस नववर्ष में अलग ही मजा है। इस दिन खासकर आम की चटनी यानी पच्चड़ी बनाई जाती है। धार्मिक दृष्टि से जितना गुड़ी पड़वा के पर्व का महत्व है, उतना ही स्वास्थ्य के नजरिए से इस प्रसाद का महत्व माना गया है।
 
यहां भगवान को अर्पित किए जाने वाले अनेक पकवानों में 'उगादी पच्चड़ी' मुख्य आकर्षण रहता है जिसे घर-घर में बनाया जाता है। एक ऐसा अलग स्वाद वाला व्यंजन जिसमें खट्ठा, मीठा, तीखा, नारियल, नमकीन और मिर्च इन 6 तरीकों के मिश्रण को मिलाकर उगादी पच्चड़ी पकवान बनाया जाता है। 
 
सामग्री : 
 
नया गुड़, आम के कुछेक टुकड़े, इमली का रस, नमक, नए नीम के पत्ते और फूल, मिर्च पावडर।
 
विधि : 
 
उपरोक्त सभी सामग्रियों को मिलाकर चटनी बनाकर सेवन की जाती है।
 
इसके सेवन से स्वास्थ्य बेहतर होता है। इतना ही नहीं, खाली पेट इसका सेवन करने से चर्म रोग दूर होता है। इसे पंचांग चटनी भी कहा जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Happiness Index: अब होगा मध्‍यप्रदेश का अपना हैप्‍पीनेस इंडेक्‍स, हम ही तय करेंगे कितने खुशहाल हैं हम