एगलेस चॉकलेट केक Easy and quick recipe

खुशबू जैसानी
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (17:37 IST)
सामग्री (बाउल 1)
 
1 कप मैदा, 1 कप चीनी पाउडर, 1/2 कप कोको पाउडर, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, 1 टी स्पून बेकिंग सोडा, 1/2 टी स्पून नमक।
 
सामग्री (बाउल 2)
 
1/2 कप तेल, 1/2 कप गर्म पानी, 1/2 कप ठंडा दूध, 1 टेबल स्पून वनिला एसेंस, 2 टेबल स्पून दही।
 
ऐसे बनाएं एगलेस चॉकलेट केक
1. ओवन को 180 डिग्री पर प्री-हीट कर लें। वेजिटेबल तेल से बेकिंग टिन के ऊपर चिकनाई लगा लें।
 
बाउल सामग्री : एक बाउल में मैदा, चीनी, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक छान लें और अलग रख लें।
 
2 बाउल सामग्री
 
1. एक बाउल में आधा कप तेल और आधा कप गर्म पानी अच्छे से फेंट लें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद उसमें दूध और वनिला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें। दही मिलाएं।
 
2. अब गीली सामग्री को ड्राई सामग्री में धीरे-धीरे डालें और अच्छे से फेंटते रहें। अब इसे चिकनाई लगे टिन में डालें और 35-40 मिनट के लिए 160 डिग्री पर बेक करें।
 
3. चेक करने के लिए इसमें एक टूथपिक डालकर देखें। अगर वह साफ बाहर आ जाती है, तो समझिए कि आपका केक बनकर तैयार है। अगर आप चाहते हो तो ऊपर से चॉकलेट सॉस डाल सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को छूमंतर करने के लिए असरदार है प्लांट बेस्ड डाइट, जानिए फायदे

घर की लाड़ली को दीजिए माता सीता और उनके गुणों से प्रेरित सुंदर नाम, जानिए अर्थ

जानिए रविंद्रनाथ ठाकुर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जो उनके महान व्यक्तित्व के परिचायक हैं

आतंकवाद और उसके आकाओं को देना होगा कड़ा जवाब

अगला लेख
More