Hanuman Chalisa

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है दालमोठ, जानिए चटपटी चाट रेसिपी

Webdunia
Dal Moth Recipe
 
- राजश्री कासलीवाल

अधिकतर सभी लोगों को कुछ नमकीन चीजें खाने में ज्यादा पसंद होती है। अगर आप भी नमकीन के शौकीन हैं तो यह रेसिपी आपके पसंदीदा डिश में जरूर शामिल हो जाएगी। इसे आप किसी खास त्योहार पर तो बना ही सकते हैं, किंतु आप जब चाहे तब इसे खाने का लुफ्त उठा सकते हैं।

तो आइए यहां जानते हैं एक नई तरह का नमकीन बनाने की सबसे आसान विधि-
 
सामग्री : 250 ग्राम खड़े मसूर, 150 ग्राम बारीक सेंव, 1 चम्मच कालीमिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच लौंग पाउडर, 1 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच पिसा हुआ अमचूर, 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/2 चम्मच भूना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, तलने के लिए अधिक मात्रा में तेल। ऊपर से सजाने के लिए कुछेक काजू और बादाम अलग से तले हुए।
 
विधि : सबसे पहले खड़े मसूर को साफ करके 6 से 8 घंटे तक पानी भिगोकर रख दें। बनाने के 1 घंटे पहले मसूर को पानी से निकाल कर निथार लें और एक बड़े कपड़े पर अच्छी तरह अलग-अलग फैला दें। 
 
भीगे मसूर का पानी सूखने के बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके सभी मसूर थोड़े-थोड़े डालें और तल कर अलग रख दें। ठंडे हो जाने पर उपरोक्त मसाला सामग्री और बारीक सेंव मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। स्वाद और सेहत में लाजवाब दालमोठ को एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। जब भी कुछ चटपटा खाने का मन करें तो यह दालमोठ पेश करें। 
 
अगर आप इसे चटपटी चाट की तरह खाना चाहते हैं तो इसे सर्व करते समय इसमें 1 बारीक कटा प्याज, 1/2 ककड़ी, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, थोड़ा-सा हरा धनिया और नीबू डालकर फिर खुद भी खाएं और परिवार वालों को भी खिलाएं। 
 
नोट- दाल मोठ को अधिक टेस्टी बनाने के लिए पानी में भिगाते समय आधा कटोरी दूध डाल दें। दालमोठ का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा। 

Dal Moth Recipe

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

योगा दिवस 2026: सेहतमंद बने रहने के लिए करें ये 5 शानदार योगासन

Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अगला लेख