Chhath Puja 2021: छठ पर्व पर इस तरह से बनाएं Thekua, पढ़ें 10 सरल Steps

Webdunia
बिहार और उत्तरप्रदेश में छठ पर्व पर धूम देखी जा सकती है। यहां इन दिनों बनाए जाने वाले पकवान में ठेकुआ एक विशेष व्यंजन है, जो हर घर में खास तौर पर बनाया जाता है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं क्रिस्पी सूजी और गुड़ के ठेकुआ बनाने की आसान रेसिपी। आइए जानते हैं- 
 
सामग्री : 250 ग्राम गेहूं का आटा, 1 कप मेवे की बारीक कतरन, मोयन के लिए 2 बड़े चम्मच घी, 50 ग्राम सूखे नारियल का बूरा, 150 ग्राम गुड़, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, तलने के लिए तेल।
 
कैसे बनाएं, पढ़ें सरल विधि : 
 
1. ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप पानी उबलने रख दीजिए। 
 
2. उबाल आने पर उसमें गुड़ तोड़कर डाल दीजिए और गुड़ पूरी तरह पिघलने तक उसे निरंतर हिलाते रहिए, तत्पश्चात छलनी से छान लें।
 
3. अब गुड़ का पानी ठंडा होने तक दूसरी तैयारी कर लीजिए। 
 
4. एक परा‍त में आटा छानकर उसमें नारियल का बूरा और मेवे की बारीक कतरन और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
 
5. अब गुड़ के पानी की सहायता से उसे कड़ा गूंथ लीजिए। 
 
6. अब सभी आटे की मीडियम साइज के गोले बनाइए। 
 
7. आप उन गोलों के अपने मनचाहे आकार में बिस्किट की तरह का शेप देते हुए ठेकुआ बेल लें।
 
8. अब एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर उन्हें क्रिस्पी होने तक तल लीजिए। 
 
9. जब सारे ठेकुआ तलने हो जाए, तब उसे एयरटाइट डिब्बे में भर दीजिए। 
 
10. अब तैयार ठेकुआ को प्रसाद में चढ़ाएं और छठ पर्व के खास मौके पर इस लजीज बिहारी व्यंजन का लुत्फ उठाइए।  
 
नोट : अगर आपके पास कोई बिस्किट बनाने का लंबा या अंडाकार सांचा है तो आप उसका उपयोग भी कर सकते हैं। 

-RK. 

ALSO READ: छठ पूजा स्पेशल चावल के लड्डू : इस भोग से प्रसन्न होंगी छठ मैय्या Rice flour ladoo Recipe

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

लबों पर उसके कभी बद-दु'आ नहीं होती, मदर्स डे पर भावुक कर देंगे मां की ममता का बखान करते ये शेर

गर्मियों में चिपचिपी स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

लाल या हरा, पेट की सेहत के लिए कौन सा सेब है ज्यादा फायदेमंद? जानिए साइंटिफिक सच्चाई

मदर्स डे पर निबंध/भाषण: कुछ इस तरह रखें मां और उसकी ममता पर अपने विचार

अगला लेख
More