कारगिल वॉर क्यों हुआ था और कितने सैनिक हुए थे शहीद?

Webdunia
kargil vijay diwas 2023 : 26 जुलाई को कारगिल में जो युद्ध प्रारंभ हुआ था उसे ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया है। इस युद्ध की याद में ही प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया ऐसा युद्ध है जिसके बाद अब तक कोई युद्ध नहीं लड़ा गया है। आओ जानते हैं कि यह युद्ध क्यों लड़ा गया था और इसमें कितने जवान शहीद हुए थे।
 
कारगिल युद्ध क्यों लड़ा गया था- Why was the kargil war fought:- कारगिल क्षेत्र की कई पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकियों के साथ नियंत्रण रेखा पार करके कई पर्वतों की चोटियों पर कब्जा कर लिया गया था। कारगिल भारतीय राज्य लद्दाख का एक सीमावर्ती क्षेत्र है। घुसपैठ करके पाकिस्तानी फौज ने चौकिया भी बना ली थी, जहां पर ट्रेंड आतंकवादियों को भी तैनात कर रखा था।
 
कारगिल में घुसपैठ की सबसे पहले जानकारी ताशी नामग्याल नामक एक स्थानीय चरवाहे ने दी थी, जो कि कारगिल के बाल्टिक सेक्टर में अपने नए याक की तलाश कर रहे थे। याक की खोज के दौरान उन्हें संदिग्ध पाक सैनिक नजर आए थे। इसके बाद 3 मई को पहली बार भारतीय सेना को गश्त के दौरान पता चला था कि कुछ लोग वहां पर हरकत कर रहे हैं। पहली बार द्रास, काकसार और मुश्कोह सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया था। उस 
 
कितने सैनिक हुए थे शहीद : कारगिल घुसपैठ के दौरान केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी जिन्हें इस घुसपैठ की सूचना दी गई। वाजपेयी सरकार ने सेना को आदेश दिया कि घुसपैठियों को मार भगाया जाए और अपने क्षेत्र को पुन: भारत के कब्जे में लिया जाए। आदेश के बाद 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल के द्रास, बाल्टिक, काकसार और मुश्कोह सेक्टर सहित कई जगहों पर घुसपैठियों को भगाने और पुन: कब्जा करने के लिए कारगिल में ‘ऑपरेशन विजय’ को शुरू किया। हालांकि 8 मई 1999 को ही इस युद्ध की नींव पड़ गई थी।
 
युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सैनिक 15 हजार फीट ऊपर थे और भारतीय सेना उनसे चार हजार फीट नीचे थी।करीब 3 महीने चले इस युद्ध में भारत के 562 जवान शहीद हुए और 1363 अन्य घायल हुए थे, जबकि पाकिस्तान के अधिकृत आंकड़ों के अनुसार 600 से ज्यादा सैनिक मारे गए और जबकि 1500 से अधिक घायल हुए। अनाधिकृत आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान के 3000 सैनिकों के मारे जाने की बात कही जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: 9 राज्यों में हीटवेव का कहर, IMD ने किया अलर्ट

Pahalgam : सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे पीएम मोदी, क्या पुलवामा की तरह लेंगे पहलगाम का बदला

पहलगाम आतंकी हमले पर ट्रंप का भारत को समर्थन, जानिए क्या कहा?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति करेंगे ताजमहल का दीदार, बुधवार सुबह 9.30 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे

Pahalgam में 5 से 6 आतंकियों ने चुन-चुनकर चलाईं गोलियां, लोगों ने कहा- लेना होगा पुलवामा जैसा बदला

अगला लेख
More